नकली नोटों की आपूर्ति-जिला पंचायत सदस्य गिरफ्तार- नोट भी बरामद
पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए जिला पंचायत सदस्य के खिलाफ विभिन्न थानों में 1 दर्जन से भी अधिक मुकदमे दर्ज हैं।;
लखनऊ। नकली नोटों की आपूर्ति करने के आरोप में जिला पंचायत सदस्य को घेराबंदी करते हुए पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के हत्थे चढ़े जिला पंचायत सदस्य के पास सौ-सौ और पांच-पांच सौ रूपये के नोटों की 10 गाड़ियां बरामद हुई है। इसमें कुछ असली नोट थे, जबकि बाकी नकली नोट लगाए गए थे। बताया जा रहा है कि पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए जिला पंचायत सदस्य के खिलाफ विभिन्न थानों में 1 दर्जन से भी अधिक मुकदमे दर्ज हैं।
सोमवार को अयोध्या के मसौधा से जिला पंचायत सदस्य मानसिंह को गाजीपुर पुलिस ने नकली नोटों की आपूर्ति करने के आरोपों में विभूति खंड स्थित एक होटल के पास से गिरफ्तार किया है। पुलिस को गिरफ्तार किए गए जिला पंचायत सदस्य के पास सौ-सौ और पांच-पांच सौ रूपये के नोटों की 10 गडिड़यां बरामद हुई हैं। नोटों की इन गडिडयों में कुछ नोट असली थे और बाकी नकली नोट व सादे पेपर गड्डी में लगाए गए थे। गाजीपुर के इंस्पेक्टर अनिल कुमार ने बताया है पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया जिला पंचायत सदस्य अयोध्या के सरियावां गांव का रहने वाला है। उसने जानकीपुरम निवासी पवन सिंह को 1000000 रुपए के बदले घ्5000000 के नकली नोट देने का लालच दिया था मानसिंह इस रकम को देने के लिए विभूति खंड स्थित होटल के पास आया था। उसने पवन को इस दौरान नोटों की 10 गडिड़यां दी थी, इनमें 500 और 100 रूपये के नोटों की गड्डी में कुछ नोट असली थे बाकी नोट के बराबर के कागज के टुकड़े लगाए गए थे।
पवन ने पुलिस को बताया है कि जिला पंचायत सदस्य मान सिंह ने गड्डी देने से पहले उसे 5000 रूपये दिए थे। उसमें सारे नोट असली थे। परंतु बाद में उसे साढे तीन हजार रूपये दिए। जिसमें कुछ नोट ही असली दिखाई दिए। इस पर उसने आपत्ति की तो मान सिंह ने शाम को सारी रकम देने की बात कही थी। ठगे जाने पर पवन ने इस मामले की शिकायत पुलिस को कर दी। इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी करते हुए जिला पंचायत सदस्य को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए जिला पंचायत सदस्य के कब्जे से स्कॉर्पियो गाड़ी भी मिली है।