महिला सशक्तिकरण की दिशा में 38419 महिला मेटों का चयन

अभी तक इस कार्य में स्वयं सहायता समूहों को 21.26 करोड़ रूपये से अधिक का भुगतान किया जा चुका है।;

Update: 2021-10-07 15:03 GMT

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने मनरेगा के तहत मनरेगा के प्रत्येक कार्य में लगाया जाने वाला सिटीजन इनफॉरमेशन बोर्ड का निर्माण केवल महिला स्वयं सहायता समूहों के द्वारा ही निर्मित कराए जाने की अनिवार्यता कर दी गई है।

इससे ग्रामीण गरीब महिलाओं की आय में बढ़ोत्तरी होगी और उनको बल मिलेगा। अभी तक इस कार्य में स्वयं सहायता समूहों को 21.26 करोड़ रूपये से अधिक का भुगतान किया जा चुका है। इसके अलावा महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए ग्राम पंचायतों में महिला मेंटों का चयन करके उनकी सहभागिता सुनिश्चित की जा रही है। ग्राम्य विकास विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार 38419 महिला मेंटों का चयन किया गया है और 19184 महिला मेट का क्लास रूम तथा फील्ड प्रशिक्षण पूरा हो चुका है। 1850 को कार्य में लगाया जा चुका है।

Tags:    

Similar News