श्रीराम गर्ल्स कॉलेज में हुआ रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन

इस प्रतियोगिता का उददेश्य छात्राओं की दक्षता, विकास, एवं प्रतिभा को विकसित करना है।;

Update: 2023-08-09 13:57 GMT

मुज़फ्फरनगर। श्री राम गर्ल्स कॉलेज के बी0एससी0 (होम साइंस) की छात्राओं के लिये रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का उददेश्य छात्राओं की दक्षता, विकास, एवं प्रतिभा को विकसित करना है।

इस प्रतियोगिता में छात्राओं ने भिन्न-भिन्न विषयों पर रंगोली बनाकर कलात्मक ढंग से रंगो को जमीन पर उकेरकर अपनी कला का प्रदर्शन किया। छात्राओं द्वारा बनाये गये सुंदर रंगोली, डिजाइनों ने सभी दर्शको का मन मोह लिया।

इस अवसर पर कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जेवी जैन, डिग्री कॉलेज, सहारनपुर की गृह विज्ञान की विभागाध्यक्षा डा0 योगिता अरोरा, श्रीराम कॉलेज की प्राचार्या डा0 प्रेरणा मित्तल और श्रीराम गर्ल्स कॉलेज की डीन डा0 श्वेता राठी रही।

इस प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में जेवी जैन, डिग्री कॉलेज, सहारनपुर की ग्रह विज्ञान विभाग की विभागाध्यक्षा डा0 योगिता अरोरा, श्रीराम कॉलेज की प्राचार्या, डा0 प्रेरणा मित्तल, डीन श्रीराम गर्ल्स कॉलेज, डा0 श्वेता राठी तथा प्रवक्ता रूबी पोशवाल शामिल रही।

इस अवसर पर रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हुसना, काशिफा, द्वितीय स्थान ईतिशा, राधिका तथा तृतीय स्थान मुस्कान, रमशा को दिया गया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में गृह विज्ञान विभाग की डीन डा0 श्वेता राठी, रूबी पोशवाल, ईशा अरोरा, अलीना सिददीकी, सोफिया अंसारी, काजल मावी, पायल पुंडीर तथा आयशा गौर आदि का योगदान रहा।

Tags:    

Similar News