रोडवेज की बसों में यात्रियों को सुनाई देगी राम जी की धुन- होंगे कीर्तन
सरकार के आदेशों के मुताबिक रोडवेज की बसों में यात्रियों को रामधुन सुनाई जाएगी,;
सहारनपुर। उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से जारी किए गए आदेशों के बाद अब रोडवेज की बसों में सफर करने वाले यात्रियों को रामधुन सुनने को मिलेगी। सरकार के आदेशों के मुताबिक रोडवेज की बसों में यात्रियों को रामधुन सुनाई जाएगी, जिसके चलते बसों के भीतर श्री राम जी के भजन बजाए जाएंगे।
सोमवार को उत्तर प्रदेश की रोडवेज बसों के भीतर 22 जनवरी तक रामधुन बजाने एवं कीर्तन के निर्देश दिए गए हैं। सरकार की ओर से जारी किए गए आदेशों के मुताबिक अब यात्रियों को रोडवेज बसों के भीतर रामधन सुनने को मिलेगी, जिसके चलते गाड़ियों में श्री राम के भजन बजाए जाएंगे।
उत्तर प्रदेश राज्य बस सड़क परिवहन निगम यात्रियों को अपनी बसों के भीतर राम धुन सुनाने की तैयारी में जुट गया है। जिसके चलते रोडवेज बसों के भीतर अब म्यूजिक सिस्टम लगाए जा रहे हैं। जिन बसों के भीतर पहले से ही म्यूजिक सिस्टम लगे हैं और वह किन्ही कारणों से खराब चल रहे हैं,अब उन्हें ठीक कराया जा रहा है।
सहारनपुर मंडल के सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, खतौली, छुटमलपुर, शामली और गंग़ोह डिपो की 641 बसों के भीतर राम धुन सुनाने की तैयारी की जा रही है। निगम की 477 एवं 164 अनुबंधित बसों के भीतर यात्रियों को अब 22 जनवरी तक राम जी से जुड़े भजन सुनने को मिलेंगे।
सहारनपुर रीजन के तकरीबन आधा दर्जन रोडवेज डिपो की बसें राजधानी लखनऊ, देश की राजधानी दिल्ली, अलीगढ़, आगरा, पंजाब, हरियाणा और उत्तराखंड आदि राज्यों एवं जनपदों में संचालित होती है।