पीड़ित परिजनों से मिलकर लल्लू ने बंधाया ढांढस- पहुंचाई आर्थिक मदद

गोरखपुर रैली में जा रही एक बास दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसके बाद कांग्रेस के कार्यकर्ता का निधन हो गया;

Update: 2021-11-01 16:10 GMT

लखनऊ। गोरखपुर रैली में जा रही एक बास दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसके बाद कांग्रेस के कार्यकर्ता का निधन हो गया। इसके बाद आज कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने पीड़ित परिवार से मिलकर सहायता की।

मिली जानकारी के अनुसार बीते दिन गोरखपुर रैली में जाने के दौरान बस्ती के हरैया विधानसभा क्षेत्र की एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई जिसमें कांग्रेस कार्यकर्ता सूरज मौर्य का दुःखद निधन हो गया। कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने आज देर रात्रि पीड़ित परिजनों से मिलकर ढाढस बंधाया। साथ ही प्रियंका गांधी के निर्देश पर आर्थिक मदद पहुंचाई।



Tags:    

Similar News