हॉस्पिटल में मरीजों को दिए जाने वाले खाने में निकले कीड़े

मरीजों को दिये जाने वाले खाने में गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है यहां मरीजों के खाने में कीड़े निकले हैं।

Update: 2023-09-20 14:01 GMT

बदायूं। बदायूं में जिला अस्पताल में मरीजों को दिये जाने वाले खाने में गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है यहां मरीजों के खाने में कीड़े निकले हैं।

आमजन के लिए उच्चस्तरीय मेडिकल सुविधाएं मुहैया कराने के प्रशासन के दावों की हवा उस समय निकल गयी जब जिला अस्पताल के मरीजों को दिये जाने वाले खाने में कीड़े मिले। इसके बाद मरीजों के परिजनों ने अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया। तीमारदारों ने आरोप लगाते हुए हंगामा किया कि मरीजों को दिए जाने वाले खाने में सूडिया (कीड़े) है। गांव संजरपुर निवासी जसवीर सिंह तोमर का आरोप है कि उनकी पत्नी यहां जिला अस्पताल में भर्ती है और अस्पताल में अक्सर ऐसा ही खाना मरीजों को दिया जाता है।

बुधवार को जिला आज अस्पताल में सोयाबीन की बरी और आलू की सब्जी बनी थी।जब मरीजों को खाना दिया गया तो सब्जी में सूड़ियां(कीड़े) नजर आईं।तीमारदारों को जब इसका पता चला तो उन्होंने हंगामा किया।मामला जब बदायूं जिला अस्पताल के सीएमएस डॉक्टर कप्तान सिंह के संज्ञान में आया तो उन्होंने जांच कराने के बाद तीमारदारों को कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर कप्तान सिंह का कहना है कि यह एक बड़ी लापरवाही है सूचना मिलने पर वह स्वयं मौके पर गए थे और मरीजों से बात की थी।इस प्रकरण की जांच कराई जायेगी।मामला बेहद गंभीर है। जांच से पहले कुछ भी नही कहा जा सकता।

वार्ता

Tags:    

Similar News