मिसाल- बस में बैठने के लिये बैचेन दिव्यांग का सहारा बना यातायातकर्मी

सोशल मीडिया पर पुलिस की विभिन्न प्रकार की वीडियो वायरल होती रहती है, जिसमें पुलिसकर्मी लोगों की मदद करते नजर आते हैं;

Update: 2022-03-29 14:18 GMT

इटावा। सोशल मीडिया पर पुलिस की विभिन्न प्रकार की वीडियो वायरल होती रहती है, जिसमें पुलिसकर्मी लोगों की मदद करते नजर आते हैं। एक वीडियो ऐसा ही इटावा पुलिस के ट्विटर हैंडल से शेयर किया गया है, जिसमें एक यातायातकर्मी एक दिव्यांग का सहारा बनता हुआ नजर आया है।

इटावा पुलिस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट ट्विटर पर एक वीडियो शेयर की है। शेयर की गई इस वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक दिव्यांग व्यक्ति बस में चढ़ने का प्रयास कर रहा था। बस में चढ़ने के लिये दिव्यांग परेशान हो रहा था फिर इसी दौरान बस स्टैंड तिराहे पर ड्यूटी पर तैनात इटावा ट्रैफिक पुलिस के मुख्य आरक्षी हरिबल्लभ सिंह की नजर उस पड़ी। मुख्य आरक्षी ने एक व्यक्ति की मदद से मानवीय कर्तव्य का पालन करते हुए दिव्यांग व्यक्ति को उठाकर बस में बैठाकर गंतव्य को रवाना किया गया।

Tags:    

Similar News