चांद पर जमीन खरीदने वाले युवक को जगी वहां रहने की उम्मीद

भारतीय वैज्ञानिकों द्वारा कराई गई चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के बाद बागपत के डॉक्टर और उसके बेटे की खुशी दोगुनी हो गई है।

Update: 2023-08-28 08:57 GMT

बागपत। भारतीय वैज्ञानिकों द्वारा कराई गई चंद्रयान- 3 की सफल लैंडिंग के बाद बागपत के डॉक्टर और उसके बेटे की खुशी दोगुनी हो गई है। चांद पर 5 एकड़ जमीन खरीदकर वहां की नागरिकता भी हासिल करने वाले पिता पुत्र को अब चांद पर रहने की उम्मीद जग रही है। दरअसल बागपत के बामनौली गांव के रहने वाले डॉक्टर राजवीर सिंह के बेटे अपूर्व तोमर ने तकरीबन 15 साल पहले ढाई लाख रुपए की कीमत चुकाकर संयुक्त राष्ट्र की दा लूनर रिपब्लिक सोसायटी से 5 एकड़ जमीन खरीदी थी।


मौजूदा समय में साउथ दिल्ली के सैनिक विहार में रह रहे अपूर्व तोमर को संयुक्त राष्ट्र की दा लूनर रिपब्लिक सोसायटी ने चांद पर खरीदी गई जमीन की रजिस्ट्री के साथ चांद की नागरिकता भी देती है। भारतीय वैज्ञानिकों द्वारा 23 अगस्त को चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग कराने के बाद अब चांद पर जमीन खरीदने वाले अपूर्व तोमर ने बताया है कि भारतीय वैज्ञानिकों द्वारा चांद पर चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग कराने के बाद अब उसे भी चांद पर जाने का सपना भविष्य में पूरा होने की उम्मीद जग रही है। अपूर्व तोमर ने इंटरनेट के माध्यम से संयुक्त राष्ट्र की दा लूनर रिपब्लिक सोसायटी से संपर्क करते हुए चांद पर 5 एकड़ जमीन खरीदी थी।Full View

Tags:    

Similar News