दो कैदियों ने ब्रेक की जेल- रस्सी और सीढी की मदद से हुए फरार- 15 फीट..

लेकिन दूसरी तरफ उतरते समय अचानक से दीवार के सहारे लगाई गई सीढ़ी नीचे गिर गई।;

Update: 2024-11-08 06:48 GMT

जबलपुर। मुख्यालय से तकरीबन 30 किलोमीटर दूर स्थित जेल से दो कैदी दिन निकलते ही फरार हो गए। रस्सी और सीढी की मदद से फरार होते समय दोनों कैदी 15 फीट ऊंची दीवार को लांघटे समय सीढ़ी फिसल जाने की वजह से गिर गये ‌, जिसके चलते घायल हुए दोनों कैदियों को बाद में जेल कर्मियों ने पीछा करते हुए दबोच लिया।

शुक्रवार को जबलपुर मुख्यालय से तकरीबन 30 किलोमीटर दूर स्थित पाटन उप जेल से दो कैदी दिन निकलते ही फरार हो गए। मामले की जानकारी मिलते ही जेल महकमें में हड़कंप मच गया।

सूचना मिलते ही सक्रिय हुए जेल विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने दोनों कैदियों को तकरीबन आधा किलोमीटर दूर तक पीछा करने के बाद पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि जेल से फरार हुए दोनों कैदियों की मदद के लिए किसी अज्ञात व्यक्ति ने जेल के पीछे सीढ़ियां लगाकर रस्सी फेंकी थी, जिसकी मदद से दोनों कैदी दीवार के ऊपर चढ़ गए। लेकिन दूसरी तरफ उतरते समय अचानक से दीवार के सहारे लगाई गई सीढ़ी नीचे गिर गई।

इस दौरान जेल के पीछे की 15 फीट ऊंची दीवार को पार करते समय सीढ़ी गिरने की वजह से दोनों कैदियों के नीचे गिरने से उनके पैर और कमर में चोट लग गई। इसके बावजूद दोनों कैदी लंगड़ाते हुए खेतों में भाग लिए।

सूचना मिलते ही जेलर हेमेंद्र बागड़ी मौके पर पहुंचे और दोनों कैदियों को तकरीबन आधा किलोमीटर दूर तक पीछा करने के बाद गांव बनवार से पकड़ लिया, पीछा करने के दौरान जेलर के पैर में भी चोटें आई है।Full View

Tags:    

Similar News