सिंधुदुर्ग में नाव पलटने से दो मछुआरों की महासागर में डूबने से मौत

नाव पलटने के बाद दर्जन भर मछुआरे तो किसी तरह सुरक्षित ठिकाने पर पहुंच गए।

Update: 2024-10-05 12:10 GMT

अमरावती। अरब सागर में सिंधु दुर्ग के निवती के बीच नाव पलटने से दो मछुआरों की समुद्र में डूबने से मौत हो गई है। हादसे का शिकार हुई नाव में कल 14 लोग सवार थे।

महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग के निवती के बीच अरब महासागर में हुए हादसे में मछुआरों को लेकर जा रही नाव नियंत्रित होकर समुद्र में पलट गई है। इस हादसे में समुद्र में डूबने से दो मछुआरों की मौत हो गई है।

पुलिस के मुताबिक हादसे का शिकार हुई नाव में कुल 14 मछुआरे सवार थे जो मछली पकड़ने के लिए गए थे। नाव पलटने के बाद दर्जन भर मछुआरे तो किसी तरह सुरक्षित ठिकाने पर पहुंच गए।

करने वाले मछुआरों की पहचान 49 वर्षीय रघुनाथ धर्माजी येराजी तथा 52 वर्षीय आनंद परडकर के रूप में की गई है दोनों ही मछुआरे सिंधु दुर्ग के वेंगुर्ला तालुका के रहने वाले थे।Full View

Tags:    

Similar News