जुड़वा बहनों ने की इंटरमीडिएट की परीक्षा पास- डीएम ने दी शाबाशी

माध्यमिक शिक्षा बोर्ड का 12वीं का रिजल्ट आया था जिसमें दो जुड़वा बहनों ने इंटरमीडिएट की परीक्षा एक साथ पास की।

Update: 2023-04-26 07:05 GMT

देवरिया। कल उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड का 12वीं का रिजल्ट आया था जिसमें दो जुड़वा बहनों ने इंटरमीडिएट की परीक्षा एक साथ पास की।

गौरतलब है कि यूपी बोर्ड के एग्जाम के बाद कल रिजल्ट भी घोषित कर दिया गया था। इस परीक्षा परिणाम में देवरिया जनपद की दो जुड़वा बहनों ने एक साथ इंटरमीडिएट की कक्षा पास की। बताया जाता है कि कोविड के दौरान इन जुड़वा बहनों के माता-पिता का देहांत हो गया था। इसके बाद भी इन्होंने अपनी पढ़ाई को जारी रखा। अपने सीमित संसाधनों के चलते भी दोनों जुड़वा बहनों ने इंटर की परीक्षा पास कर ली है। जब यह खबर सोशल मीडिया पर चली तो देवरिया के डीएम ने दोनों जुड़वा बहनों को बुलाकर उपहार दिए और डीएम ने आगे की पढ़ाई का जिम्मा खुद लिया। बताया जाता है कि डीएम ने इन दोनों बहनों को स्कूटी देने का भी वादा किया है।                                                                   

Tags:    

Similar News