महिला ने किया कमाल- रुमाल के लिए लगा दिया जान पर दांव- और फिर...

रुमाल के लिए अपनी जिंदगी को दांव पर लगाते हुए महिला रस्सी के सहारे फ्लैट की बालकनी से लटक गई।

Update: 2023-11-03 11:33 GMT

नोएडा। रुमाल के लिए अपनी जिंदगी को दांव पर लगाते हुए महिला रस्सी के सहारे फ्लैट की बालकनी से लटक गई। गजब का साहस दिखाते हुए महिला ने गिरे रुमाल को हासिल करके ही दम लिया।

दरअसल शुक्रवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी के साथ वायरल हो रहा है, जिसे ग्रेटर नोएडा के वेस्ट समृद्धि ग्रैंड एवेन्यू सोसायटी का होना बताया जा रहा है।

घटनाक्रम के मुताबिक एक टावर से नीचे के फ्लैट के फ्लोर के स्लैब पर महिला का रुमाल गिर गया था। रुमाल को हासिल करने के लिए महिला ने अपनी जिंदगी को दांव पर लगा दिया। 12वीं मंजिल पर रहने वाली महिला ने अपने दिमाग के घोड़े दौड़ाते हुए जो तरकीब निकाली वह बेहद ही हैरत में डालने वाली होने के साथ खतरनाक थी।

महिला घर के कपड़ों की रस्सी बनाकर अपने फ्लैट से नीचे की तरफ लटक गई और धीरे-धीरे नीचे की तरफ आते हुए उसने निचली बिल्डिंग के स्लैब पर पड़े रुमाल को उठा लिया और फिर किसी बंदर की तरह रस्सी के सहारे वापस दोबारा से अपनी मंजिल पर पहुंच गई।

महिला की इस जान लेवा हरकत को देख रहे कुछ लोगों ने इस नजारे को अपने मोबाइल के कैमरे में कैद कर लिया। सोशल मीडिया पर महिला की रुमाल के लिए जान की बाजी लगाने वाली वीडियो के वायरल होने के बाद लोग सोशल मीडिया पर तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। कोई महिला की हिम्मत की तारीफ कर रहा है तो कोई उसकी जान जोखिम में डालने वाली कारगुजारी को लेकर आलोचना कर रहा है।

Full View

Tags:    

Similar News