इंतजार खत्म - मिली एक बार फिर महिला मुख्यमंत्री RSS से है पुराना नाता

आखिरकार आज दिल्ली को अपनी नई सीएम मिल चुकी है। रेखा गुप्ता को भाजपा ने दिल्ली का नया मुख्यमंत्री बनाया है।;

Update: 2025-02-19 16:46 GMT

दिल्ली। राजधानी की राजनीति में बड़े उलटफेर के बाद आखिरकार आज दिल्ली को अपनी नई सीएम मिल चुकी है। रेखा गुप्ता को भाजपा ने दिल्ली का नया मुख्यमंत्री बनाया है।

गौरतलब है कि फरवरी में हुए दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा ने दिल्ली की 70 सीटों में से 48 सीटों पर ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी , वही आम आदमी पार्टी केवल 22 सीटों पर सिमट कर रह गई थी। भाजपा की इस जीत के बाद से ही लोगों में भाजपा की ओर से नए सीएम चेहरे को लेकर उत्सुकता बढ़ने लगी थी। लोग अलग-अलग कयास लगाए जा रहे थे। ज्यादातर नाम प्रवेश वर्मा का सामने आ रहा था, लेकिन अब आखिरकार भाजपा ने दिल्ली वालों का यह इंतजार खत्म कर हरियाणा की जिंद की निवासी रेखा गुप्ता को दिल्ली सीएम पद की कमान सौंप दी है। बुधवार शाम को सभी 48 नवनिर्वाचित भाजपा विधायकों की बैठक हुई, जिसमें विधायक दल का नेता चुना गया। भाजपा विधायकों ने शालीमार बाग से विधायक रेखा गुप्ता को दिल्ली का नया सीएम चुना। आपको बता दें कि 2025 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में उन्होंने शालीमार बाग सीट से आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार वंदना कुमारी को 29,595 वोटो से हराया है। रेखा गुप्ता की यह ताजपोशी भाजपा की 27 साल बाद दिल्ली में सत्ता वापसी को दर्शाती है।

रेखा गुप्ता का राजनीतिक सफर

रेखा गुप्ता ने शिक्षा में एलएलबी की हुई है। रेखा गुप्ता का राजनीतिक सफर छात्र राजनीति से शुरू हुआ। रेखा गुप्ता ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के माध्यम से दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ के महासचिव पद पर जीत दर्ज की थी। इसके बाद वह उत्तरी दिल्ली की मेयर रही और पार्टी के विभिन्न पदों पर अपनी सक्रिय भागीदारी निभाती रही।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक से करीबी संबंध

दिल्ली की नई सीएम बनी रेखा गुप्ता का राष्ट्रीय स्वयंसेवक (RSS) से जुड़ाव भी रहा है। उनके संगठनात्मक कौशल और मजबूत राजनीतिक पकड़ ने उन्हें यह पद हासिल करने में मदद की। रेखा  गुप्ता कल रामलीला मैदान में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी। इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे। रेखा गुप्ता की नियुक्ति से दिल्ली को चौथी महिला मुख्यमंत्री मिली है।

Tags:    

Similar News