भोज के लिए CM को इनविटेशन देकर दफ्तर से खुद गायब हुए केंद्रीय मंत्री

तकरीबन 10 मिनट तक दफ्तर पर रुकने के बाद मुख्यमंत्री अपने गंतव्य पर रवाना हो गए।;

Update: 2025-01-14 07:32 GMT

पटना। मकर संक्रांति के मौके पर राजनीतिक दलों की ओर दिए जाने वाले चूड़ा दही के भोज पर मुख्यमंत्री को आमंत्रित करने वाले केंद्रीय मंत्री खुद अपनी पार्टी के दफ्तर से गायब मिले। तकरीबन 10 मिनट तक दफ्तर पर रुकने के बाद मुख्यमंत्री अपने गंतव्य पर रवाना हो गए।

दरअसल मकर संक्रांति के मौके पर बिहार के तकरीबन सभी राजनीतिक दलों की ओर से अपनी अपनी पार्टी के दफ्तर पर चूड़ा दही का भोज दिया जाता है।

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की पार्टी लोक जनशक्ति पार्टी की ओर से भी अपने प्रदेश मुख्यालय पर दही चूडा भोज का आयोजन किया गया था। इसमें शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भी विधिवत रूप से न्यौता भेजा गया था।

मुख्यमंत्री दफ्तर की ओर से चीफ मिनिस्टर के आने का समय 14 जनवरी दोपहर 12:00 तक दिया गया था। चूड़ा दही खाने को बेताब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दो घंटा पहले ही लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के दफ्तर पर पहुंच गए।

लेकिन इस दौरान केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान अपने दफ्तर पर मौजूद ही नहीं मिले। तकरीबन 10 मिनट तक दफ्तर पर रुकने के बाद केंद्रीय मंत्री अपने गंतव्य की ओर रवाना हो गए।

मकर संक्रांति के मौके पर हुए इस घटनाक्रम को लेकर अब सियासी गलियारों में गर्म हुए बाजार के अंतर्गत विपक्षियों द्वारा कहा जा रहा है कि भोज में एनडीए के सभी नेताओं को आमंत्रित कर चिराग पासवान खुद गायब हो गए ।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तो भोज में शामिल होने के लिए पहुंच गए, लेकिन चिराग पासवान ने वहां पहुंचना मुनासिब नहीं समझा।Full View

Tags:    

Similar News