राजधानी पहुंची दुष्कर्म पीड़िता ने खाया जहर- पुलिस में मचा हड़कंप

पीड़िता ने एक युवक के खिलाफ कल्याणपुर में एक युवक के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था।

Update: 2024-10-18 10:11 GMT

लखनऊ। कानपुर से चलकर राजधानी पहुंची दुष्कर्म पीड़िता ने पुलिस की कार्यवाही से असंतुष्ट होकर जहर खा लिया। मामले की जानकारी मिलते ही हडबडाई पुलिस मौके पर पहुंची और सपा दफ्तर के सामने से जहर खाई महिला को पकड़कर हॉस्पिटल में ले गई और उसे ट्रीटमेंट के लिए भर्ती कराया।

शुक्रवार को राजधानी के गौतम पल्ली थाना क्षेत्र के विक्रमादित्य मार्ग पर उस समय बुरी तरह से पुलिस में हड़कंप मच गया, जब कानपुर से चलकर राजधानी पहुंची एक दुष्कर्म पीड़िता महिला ने आत्महत्या करने की कोशिश के चलते जहरीला पदार्थ खा लिया।

स्थानीय लोगों के जरिए जब पुलिस को पता चला तो महकमें में बुरी तरह से हड़कंप मच गया। मामले की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को पानी पिलाने की कोशिश की और अपनी गाड़ी में बैठाकर हाॅस्पीटल ले गई, जहां महिला का ट्रीटमेंट चल रहा है।

इंस्पेक्टर गौतम पल्ली के मुताबिक पीड़िता ने एक युवक के खिलाफ कल्याणपुर में एक युवक के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेजने के बाद मामले की चार्जशीट 1 साल पहले दाखिल कर दी थी। आरोपी इस समय जमानत पर रहा चल रहा है। लेकिन पीड़िता का आरोप है कि वह दुष्कर्म के आरोपी के खिलाफ पुलिस की ओर से की गई कार्यवाही से संतुष्ट नहीं है।Full View

Tags:    

Similar News