उग्रवादियों ने बड़ी संख्या में हथियार व गोला बारूद के साथ किया सरेंडर

इसके अलावा इंफाल वेस्ट एवं इंफाल ईस्ट जनपद में भी कई हथियार सरेंडर किए गए हैं।;

Update: 2025-02-28 10:41 GMT

नई दिल्ली। मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह के इस्तीफे के बाद राज्य की कानून व्यवस्था संभालने वाले सुरक्षा बलों के सामने चार जनपदों के लोगों ने 109 हथियार एवं बड़ी संख्या में गोला बारूद सरेंडर करते हुए अपनी जान की खैर मांगी है।

शुक्रवार को पुलिस की ओर से दी गई जानकारी में बताया गया है कि मणिपुर के कांगपोकवी जनपद के सैकुल पुलिस स्टेशन में 9 एमएम पिस्टल, ग्रेनेड, कारतूस एवं दो वायरलेस सेट जमा किए हैं।

वही बिष्णुपुर जनपद के फौगाकचाओ इखाई पुलिस स्टेशन में भी उग्रवादियों द्वारा बड़ी संख्या में सुरक्षा बलों को हथियार सौंपे गए हैं। इसके अलावा इंफाल वेस्ट एवं इंफाल ईस्ट जनपद में भी कई हथियार सरेंडर किए गए हैं।

राज्यपाल अजय कुमार भल्ला ने फरवरी महीने में लोगों से 7 दिन के भीतर अपने अवैध हथियार सुरक्षा बलों के पास जमा करने की अपील करते हुए आश्वासन दिया था कि हथियार जमा करने वाले लोगों के खिलाफ इस दौरान कोई दंडात्मक कार्यवाही नहीं की जाएगी। राज्यपाल की इस अपील का लोगों पर इस कदर असर हुआ है कि वह खुद ही हथियार सरेंडर कर रहे हैं।Full View

Tags:    

Similar News