एक ही मंडप में 2 दुल्हनों के साथ लिए दूल्हे ने फेरें- तीनों के परिवार..

शादी के मंडप में दो दुल्हनों के साथ दूल्हे ने जब फेरे लिए तो इस अनोखी शादी के अनेक लोग गवाह भी बने।

Update: 2023-12-02 07:51 GMT

बांसवाड़ा। शादी के मंडप में दो दुल्हनों के साथ दूल्हे ने जब फेरे लिए तो इस अनोखी शादी के अनेक लोग गवाह भी बने। सभी को बाकायदा निमंत्रण पत्र देकर शादी में बुलाया गया था। शादी संपन्न होने के बाद दुल्हनों के परिवार ने अपनी अपनी बेटियों को दूल्हे के साथ हंसी-खुशी के बीच विदा किया है।

दरअसल आनंदपुरी उपखंड के अंबा धारा गांव के रहने वाले 26 वर्षीय नरेश पारगी की 30 नवंबर को धूमधाम के साथ शादी हुई है। नरेश खंडेरा गांव में बारात लेकर गया था। इस शादी में नरेश ने एक नहीं बल्कि दो दुल्हनों के साथ शादी करते हुए दोनों के संग अग्नि के साथ फेरे लिए हैं।


इनमें से एक 23 वर्षीय लड़की रेखा खंडेरा गांव की रहने वाली है तो दूसरी 23 वर्षीय लड़की अनीता सेरवाला गांव में रहती है। इस अनोखी शादी में पूरा गांव शामिल हुआ था। बारात के पहुंचने पर दोनों दुल्हनों के परिवार के लोगों ने दूल्हे राजा को कंधे पर बैठाकर डांस किया। महिलाओं ने मंगल गीत गए और दूल्हे को अंदर लेकर गई। शादी में रिश्तेदारों के अलावा गांव के लोग भी शामिल हुए हैं।

खाने-पीने के बाद सात फेरों की रस्म अदा की गई। एक ही मंडप के नीचे दोनों लड़कियों के परिजनों ने अपनी अपनी बेटी का कन्यादान किया और उनके सिर पर चुनरी ओढ़ाई। एक ही मंडप में दुल्हन दोनों लड़कियों के साथ सात फेरे लिए हैं।

ऐसा नहीं है कि यह कोई गुपचुप तरीके से हुआ है बल्कि शादी के लिए वितरित किए गए निमंत्रण पत्र में बाकायदा दोनों लड़कियों के नाम छपवाए गए थे। जिसमें दूल्हे और दोनों दुल्हन के परिवार के लोगों के नाम शामिल थे।

Full View

Tags:    

Similar News