मॉर्निंग वॉक पर निकली दो महिलाओं की जान लेने के बाद पलटी कार

दो महिलाओं की मौत से दोनों के परिजनों में बुरी तरह से कोहराम मचा हुआ है।

Update: 2024-10-18 05:13 GMT

बिजनौर। मॉर्निंग वॉक करने के लिए घर से निकली दो महिलाओं को जोरदार टक्कर मारने के बाद कार अनियंत्रित होकर पलट गई। कार की टक्कर से दोनों महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने दोनों महिलाओं के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं।

शुक्रवार को मिल रहे घटनाक्रम के अनुसार जनपद बिजनौर के मंडावली थाना क्षेत्र के गांव सफिया बाद की रहने वाली सुनीता और पार्वती मॉर्निंग वॉक करने के लिए हरिद्वार- नजीबाबाद हाईवे पर निकली थी।

बताया जा रहा है कि जैसे ही दोनों महिलाएं मीरमपुर बैग गांव के सामने पहुंची तो इस समय हाईवे पर फर्राटा भरते हुई तेजी के साथ आ रही अल्टो कार ने दोनों महिलाओं को अपनी चपेट में लेकर जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे के बाद अनियंत्रित हुई कार हाईवे किनारे बने गड्ढे में जाकर पलट गई। कार की टक्कर इतनी भयंकर थी कि दोनों महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने दोनों महिलाओं के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिए हैं। दो महिलाओं की मौत से दोनों के परिजनों में बुरी तरह से कोहराम मचा हुआ है।Full View

Tags:    

Similar News