आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस के नीचे से खींच ली मेयर की कुर्सी- जीता...

अब आम आदमी पार्टी का मेयर नगर निगम की कुर्सी पर बैठेगा।

Update: 2023-07-04 09:31 GMT

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी ने पंजाब के मोगा नगर निगम के ऊपर अपना कब्जा करते हुए कांग्रेस के नीचे से मेयर की कुर्सी निकाल ली है। पंजाब में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस की मेयर के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव को जीत लिया है। अब आम आदमी पार्टी का मेयर नगर निगम की कुर्सी पर बैठेगा।


मंगलवार को तेजी के साथ घटे एक बड़े घटनाक्रम के अंतर्गत पंजाब के मोगा के नगर निगम के मेयर की कुर्सी पर आम आदमी पार्टी में अपना कब्जा कर लिया है। राज्य में सत्तारूढ़ दल आम आदमी पार्टी की ओर से कांग्रेस की मेयर नीतिका भल्ला के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव को सदन के भीतर मौजूद 48 में से 41 पार्षदों का समर्थन हासिल कर जीत लिया है। नगर निगम के 48 में से 41 पार्षदों ने आम आदमी पार्टी की ओर से आज लाये गये अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में अपना वोट दिया है। नगर निगम के कुल 50 पार्षद है।Full View

अविश्वास प्रस्ताव पर पराजय होते ही मेयर नीतिका भल्ला ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। आज लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर जीत हासिल करते हुए मगर नगर निगम पंजाब का ऐसा पहला नगर निगम बन गया है जहां पर जल्दी ही अब आम आदमी पार्टी का मेयर होगा।

Tags:    

Similar News