प्रदेश का नक्सली कमांडर गिरफ्तार

झारखण्ड सीमावर्ती जिलों में शासकीय निर्माण ऐजेंसी से लेवी वसूली करने के मामले में पूर्व नक्सली कमांडर निर्मल कुजूर को जशपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

Update: 2022-02-24 06:55 GMT

पत्थलगांव। छत्तीसगढ़ में झारखण्ड सीमावर्ती जिलों में शासकीय निर्माण ऐजेंसी से लेवी वसूली करने के मामले में पूर्व नक्सली कमांडर निर्मल कुजूर को जशपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने आज बताया कि सशस्त्र बदमाशों के गिरोह का सरगना को झारखंड के लातेहार से गिरफ्तार किया गया है। इस बदमाश को पुलिस मनोरा, जशपुर क्षेत्र के दर्जन भर संगीन अपराधों में तलाश कर रही थीं।

जशपुर और बलरामपुर सहित झारखण्ड सीमावर्ती इलाकों में आर्मी गुरिल्ला के नाम से इस गिरोह के अनेक सदस्यों ने दहशत फैला कर अपराधिक वारदातों को अंजाम दिया जा रहा था।

जशपुर पुलिस ने इस गिरोह के 8 खुंखार सदस्यों को घातक हथियारों के साथ पहले ही गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन गिरोह का सरगना फरार हो जाने से पुलिस की परेशानी बढ़ गई थी।

Tags:    

Similar News