श्रीलंकाई सेना ने तमिलनाडु के दर्जनभर मछुआरों को पकड़ा- चल रही पूछताछ

यह मछुआरे 26 फरवरी को गिरफ्तार किए गए थे और तकरीबन एक महीने तक वहां की जेल में रहे थे।;

Update: 2025-03-27 07:13 GMT

नई दिल्ली। श्रीलंका की सेना ने तमिलनाडु के तकरीबन दर्जन भर मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया है, जिन्हें पूछताछ के लिए नौसेना के शिविर में ले जाया गया है।

बृहस्पतिवार को अधिकारियों की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक रामेश्वरम मछुआरा संघ के अनुसार तमिलनाडु के 11 मछुआरे नाव में सवार होने के बाद बंगाल की खाड़ी में मछलियां पकड़ रहे थे।

इसी दौरान श्रीलंका की सेना ने घेराबंदी करते हुए मछली पकड़ रहे तमिलनाडु के मछुआरों को पकड़ लिया और पूछताछ के लिए उन्हें कंगेसंथुराई नौसैनिक शिविर में ले गई।

उल्लेखनीय है कि इस घटना से पहले श्रीलंका ने तमिलनाडु के 13 मछुआरों को 26 फरवरी को पकड़ लिया था, जिन्हें भारतीय दूतावास के हस्तक्षेप के बाद 20 मार्चको वापस भारत भेजा गया था।

यह मछुआरे 26 फरवरी को गिरफ्तार किए गए थे और तकरीबन एक महीने तक वहां की जेल में रहे थे।Full View

Tags:    

Similar News