शीत लहर से सड़कों पर सन्नाटा- तापमान में भारी गिरावट- आलू की....

ठंडी हवाओं के कारण चल रही शीत लहर ने लोगों को बुरी तरह से ठिठुरा दिया है।;

Update: 2025-01-02 05:34 GMT

मुजफ्फरनगर। पश्चिमी उत्तर प्रदेश समेत जनपद मुजफ्फरनगर में जारी शीत लहर के प्रकोप की वजह से सड़कों पर सन्नाटा सा दिखाई दे रहा है। उत्तराखंड की पहाड़ियों से आ रही ठंडी हवाओं एवं तापमान में आई गिरावट से वातावरण में ठिठुरन बढ़ गई है।

बृहस्पतिवार को भी उत्तराखंड से आ रही ठंडी पछुआ हवाओं और तापमान में आई गिरावट से ठिठरन से छुटकारा मिलता दिखाई नहीं दे रहा है।

शीत लहर की वजह से सड़कों पर गाड़ियों की भी आवाजाही पर पडा असर पड़ा है। बाजारों में दिन की शुरुआत सन्नाटे से होती दिखाई दी है।

मौसम विभाग के अनुसार हल्की धूप के बावजूद ठंड से राहत मिलने की संभावना कम ही है। बुधवार को भी पूरे दिन शीत लहर का असर रहा था।

बृहस्पतिवार को आसमान में छाए बादलों की वजह से वातावरण में व्याप्त ठंड में और अधिक इजाफा होता दिखाई दिया है। ठंडी हवाओं के कारण चल रही शीत लहर ने लोगों को बुरी तरह से ठिठुरा दिया है।Full View

Tags:    

Similar News