कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने लगाई समंदर में छलांग

उनको ऐसा करता देख सभी दंग रह गये। यह कोई सपना या फिर कहानी नहीं है, वरन ऐसा हकीकत में तब हुआ, जब वे मछुआरों से मिलने;

Update: 2021-02-25 11:27 GMT

नई दिल्ली। वायनाड से लोकसभा सांसद और कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज अचानक से समुद्र में कूद गये। उनको ऐसा करता देख सभी दंग रह गये। यह कोई सपना या फिर कहानी नहीं है, वरन ऐसा हकीकत में तब हुआ, जब वे मछुआरों से मिलने पहुंचे। राहुल गाँधी केरल के जनपद कोल्लम में समुद्री मछुआरों से मिलने पहुँचे और उनका हाल चाल भी जाना।


मिली जानकारी के अनुसार राहुल गांधी ने मछुआरों के साथ खूब बातचीत की और उनके साथ नाव में सवार होकर उन्होंने समुद्री लहर का भी आनंद लिया। राहुल गांधी ने 10 मिंट से भी ज्यादा वक्त तक समुद्र स्वीमिंग का आनंद भी लिया। राहुल गांधी ने नाव पर सवार होकर समुद्री मछुआरों के साथ होने वाले खतरों को भी अच्छी प्रकार से भाँपा। जाल फैंकने से लेकर मछली पकड़ने तक राहुल गांधी ने हर काम किया। राहुल गांधी ने मछुआरों के साथ जाल को समुद्र डाल कर देखा और जब जाल को वापस निकाला तो उसमें सिर्फ एक मछली निकली। राहुल गांधी ने जाल में एक मछली निकलने पर मछुआरों को कहा कि आपकी मेहनत का फल कोई और ले रहा है। राहुल गांधी ने कहा कि उनकी कल्पना थी कि जाल मछली से भरा होगा। इससे यह साबित होता है कि मछुआरों का काम जोखिम भरा होता है बावजूद इसके सफलता बहुत ही कम मिलती है।

Tags:    

Similar News