देश भक्ति के रंग में रंगी सीमा हैदर- फहराया तिरंगा व गाया राष्ट्रगान

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पाकिस्तान से भारत के नोएडा आई सीमा हैदर एक बार फिर से सुर्खियां बटोरती हुई दिखाई दी है।

Update: 2023-08-14 05:32 GMT

नोएडा। गेमिंग एप पब्जी पर हुए प्यार के बाद 3 देशों की सीमाएं पार करते हुए पाकिस्तान से निकलकर नेपाल के रास्ते भारत के नोएडा पहुंचे सीमा हैदर अब भारत के 77 वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर पूरी तरह देश भक्ति के रंग में रंगी हुई दिखाई दी है। सीमा हैदर और उसके चारे बच्चों ने रबूपुरा में स्थित कथित प्रेमी सचिन मीणा के घर पर उसके परिवार वालों के साथ तिरंगा फहराया और राष्ट्रगान गाकर भारत माता की जय के नारे भी लगाए।






देशभर में इस समय 77 वे स्वतंत्रता दिवस की धूम मची हुई है। स्कूल-कॉलेजों व व्यापारिक तथा आद्योगिक संस्थानोें में देशभक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है। प्रधानमंत्री ने हर घर तिरंगा का आहवान करने के साथ साथ मेरी माटी मेरा देश अभियान की शुरूआत भी की है।


स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पाकिस्तान से भारत के नोएडा आई सीमा हैदर एक बार फिर से सुर्खियां बटोरती हुई दिखाई दी है। सीमा हैदर और उसके चारों बच्चों ने अपने प्रेमी सचिन मीणा के रबूपुरा स्थित आवास पर अपने पति और उसके परिजनों के साथ भारतीय ध्वज तिरंगा फहराया और राष्ट्रगान गाते हुए भारत माता की जय के नारे भी लगाए। इस दौरान सीमा हैदर समेत सभी के गले में तिरंगे रंग के पटके भी मौजूद थे। सीमा हैदर तिरंगे रंग से सजी-धजी साड़ी में आकर्षक दिखाई दे रही थी। माथे पर माता की चुनरी बांधकर सीमा हैदर ने भगवा शॉल भी ओढ रखा था।Full View

Tags:    

Similar News