मस्जिद विवाद तनाव के बाद धारा 163 लागू- मंगाया अतिरिक्त पुलिस बल

पुलिस के बीच हुए पथराव तथा लाठी चार्ज की घटना के बाद जिले भर में निषेधाज्ञा लागू करते हुए धारा 163 लगा दी गई है।;

Update: 2024-10-25 08:53 GMT

उत्तरकाशी। शहर में मस्जिद के विरोध में निकाली गई जनाक्रोश रैली के दौरान प्रदर्शन कर रहे लोगों और पुलिस के बीच हुए पथराव तथा लाठी चार्ज की घटना के बाद जिले भर में निषेधाज्ञा लागू करते हुए धारा 163 लगा दी गई है। पुलिस ने अनाउंसमेंट करके लोगों को इसकी जानकारी देते हुए शहर में बने तनाव की स्थिति को देखते हुए अन्य जनपदों से अतिरिक्त पुलिस बल मंगाया है।

शुक्रवार को मस्जिद के विरोध में निकाली गई जनाक्रोश रैली के दौरान बीते दिन प्रदर्शनकारियों एवं पुलिस के बीच हुए पथराव और लाठी चार्ज की घटना को लेकर तनाव बना हुआ है।

बृहस्पतिवार की रात जनपद में धारा 163 लागू करते हुए शुक्रवार को पुलिस की ओर से अनाउंसमेंट करते हुए लोगों को इसकी जानकारी दी गई है। शहर में बनी तनाव की स्थिति को देखते हुए अन्य जनपदों से अतिरिक्त पुलिस बल मंगाया गया है।

उधर शहर के बाजार बंद को लेकर माहौल बना हुआ है। जन आक्रोश रैली का आह्वान करने वाले एक समुदाय के धार्मिक संगठन का कहना है कि यह व्यापारियों की इच्छा पर निर्भर है कि वह पुलिस द्वारा किए गए लाठी चार्ज की घटना के विरोध में अपने प्रतिष्ठान बंद रखें या नहीं। उन्होंने कहा है कि वह बाजार बंद करने के लिए कोई जोर जबरदस्ती नहीं करेंगे।

दूसरी तरफ व्यापार मंडल के आह्वान पर सभी व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रखने का निर्णय लिया गया है, जिसके चलते व्यापारिक प्रतिष्ठानों के अलावा दूध की डेरी, सब्जी विक्रेता और मेडिकल स्टोर भी बंद है।Full View

Tags:    

Similar News