बारिश का रेड अलर्ट- हुए स्कूल बंद- कर दिए एग्जाम कैंसिल

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में भारी बारिश के चलते एहतियात के मद्देनजर सभी स्कूल कॉलेज बंद करने का एलान कर दिया गया है।;

Update: 2023-07-27 05:49 GMT

नई दिल्ली। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में भारी बारिश के दौर के चलते एहतियात के मद्देनजर सभी स्कूल कॉलेज बंद करने का एलान कर दिया गया है। इसके अलावा विभिन्न परीक्षाएं भी फिलहाल कैंसिल कर दी गई है। उधर भारत मौसम विज्ञान विभाग यानी आई एम डी की और से शहर में जारी किए रेड अलर्ट के चलते बृहन्मुंबई महानगरपालिका ने एहतियात के चलते सभी अफसरों एवं कर्मचारियों को अलर्ट मोड पर कर दिया है।

बृहस्पतिवार को भी देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में भारी बारिश का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। बारिश की चपेट में आया मुंबई का कोलाबा इलाका सबसे ज्यादा प्रभावित नजर आ रहा है। भारी बारिश के चलते आर्थिक राजधानी के लोग अपने घरों के भीतर कैद होकर रह गए हैं। सड़कों पर जगह-जगह हो रहा जलभराव लोगों को घर से बाहर पैर नहीं निकालने दे रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग यानी आईएमडी की ओर से जारी किए गए रेड अलर्ट के बाद बृहन्मुंबई महानगरपालिका ने एहतियात के मद्देनजर सभी स्कूल कॉलेजों को बंद करने का ऐलान किया है। इस बीच बारिश के चलते विभिन्न परीक्षाएं भी फिलहाल कैंसिल कर दी गई है।


अफसरों का कहना है कि इतिहास में पहली बार मुंबई में इतनी ज्यादा बारिश दर्ज की गई है, जिससे पिछले सभी रिकॉर्ड ध्वस्त हो गए हैं। पहले यह रिकॉर्ड वर्ष 2020 में दर्ज हुआ था। जब सांताक्रुज में 1502 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई थी। वर्ष 2023 में 1 जुलाई से लेकर 26 जुलाई की सवेरे तक भारी बारिश होने का यह आंकड़ा 1433 मिली मीटर पर पहुंच गया था। जबकि बृहस्पतिवार को यह रिकॉर्ड 1557.8 मिलीमीटर पर पहुंचते ही धड़ाम से जमीन पर आ गिरा है। आईएमडी ने बताया है कि मुंबई के कोलाबा इलाके में पिछले 24 घंटे के भीतर सबसे ज्यादा भारी बारिश हुई है। इस दौरान यहां का तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। बारिश 223.2 मिलीमीटर दर्ज की गई है।Full View

Tags:    

Similar News