कॉलेज में हुआ रंगोली का आयोजन- विजेताओं को मिली ट्रॉफी व प्रमाण पत्र
शहर के भोपा रोड स्थित एस डी कॉलेज ऑफ़ लॉ में दीपावली पर्व के अवसर पर रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।;
मुजफ्फरनगर। शहर के भोपा रोड स्थित एस डी कॉलेज ऑफ़ लॉ में दीपावली पर्व के अवसर पर रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने अपनी-अपनी टीमों के साथ बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। छात्र छात्राओं ने सुंदर रंगोली बनाकर सबको आकर्षित किया। इस अवसर पर कॉलेज चैयरमैन अशोक सरीन एवं सचिव विनोद कुमार संगल की उपस्थिति ने छात्र-छात्राओं को रंगोली प्रतियोगिता के प्रति उत्साहित किया।
चैयरमैन अशोक सरीन ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि दीपावली पर्व पर रंगोली बनाने का खास महत्व है। देवी देवताओं के स्वागत, विशेषतः मां लक्ष्मी के लिए इसको घर के मुख्य द्वार पर बनाते हैं। रंगोली समृद्धि और मंगलकामना का संकेत देती है। रंगोली घरों से नकारात्मक ऊर्जा को भी दूर करती है।
कॉलेज सचिव विनोद कुमार संगल ने कहा कि किसी भी उत्साह और पर्व में रंगोली मनाने से घर में खुशियों का वास होता है।
कॉलेज प्राचार्या डॉ. रेनू गर्ग रंगोली प्रतियोगिता के प्रतिभागियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि रंगोली भारत की प्राचीन सांस्कृतिक, परंपरा और लोक-कला है। अलग-अलग प्रदेशों में रंगोली के नाम और उसकी शैली में भिन्नता हो सकती है लेकिन इसके पीछे निहित भावना और संस्कृति में पर्याप्त समानता है। इसकी यही विशेषता इसे विविधता देती है और इसके विभिन्न आयामों को भी प्रदर्शित करती है।
कॉलेज निदेशक मंजू मल्होत्रा द्वारा रंगोली के ऐतिहासिक महत्व बताते हुए संबोधित किया कि प्राचीन काल में लोगों का विश्वास था कि ये कलात्मक चित्र शहर व गांवों को धन-धान्य से परिपूर्ण रखने में समर्थ होते है और अपने जादुई प्रभाव से संपत्ति को सुरक्षित रखते हैं। इसी दृष्टिकोण से अल्पना कला का धार्मिक और सामाजिक अवसरों पर प्रचलन हुआ। बहुत से व्रत या पूजा, जिनमें कि अल्पना दी जाती है, आर्यों के युग से पूर्व की है।
डॉ. संगीता गुप्ता ने बताया कि ऐसी मान्यता है कि रंगोली बनाने से सकारात्मक ऊर्जा अधिक पैदा होती है। देवी-देवताओं के स्वागत के लिए खासकर मां लक्ष्मी को घर में आगमन के लिए रंगोली मुख्य द्वार में बनाना शुभ माना जाता है। प्रतियोगिता के निर्णायक मण्डल में डॉ. संगीता गुप्ता (मुख्य अतिथी), प्रीति लौर, बीता गर्ग छवि जैन तथा गरिमा ने महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई। प्रतियोगिता के अंत में रंगोली प्रतियोगिता में प्रतिभागिता करने वाले छात्र-छात्राओं के विजेताओं का नाम घोषित किया गया।जिसमें प्रथम स्थान कनक, वर्तिका, रितम्भरा और निधि के ग्रुप ने ,द्वितीय स्थान लक्ष्मी,ज्योति, निष्ठा और अनुष्का के ग्रुप ने एवं तृतीय स्थान सुहानी, अतिफा,पल्लवी और विशाखा के ग्रुप ने प्राप्त किया। विजेता छात्र-छात्राओं को कॉलेज प्राचार्या डॉ रेनू गर्ग ने ट्रॉफी एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर एस डी कॉलेज ऑफ़ लॉ परिवार से डॉ. मुकुल गुप्ता, अमित चौहान, प्रीति चौहान, छवि जैन, बीता गर्ग, पूनम शर्मा, अनिता सिंह, दीपक मालिक, अभिनव गोयल, वैभव कश्यप,अमित भारद्वाज, विपुल कुमार, गरिमा तोमर, प्रीति दीक्षित, शुभम सिंघल, विवेक सिरोही, उमेश कुमार त्रिपाठी एवं संजीव कुमार, अमित त्यागी उपस्थित रहे।