BJP नेता के मर्डर के विरोध में रांची बंद- जगह जगह जलाए टायर- बाजारों..
हंगामा की वजह से दौड़ धूप कर रही पुलिस में भाजपा के कई नेताओं को हिरासत में लिया है।;
रांची। थाने से महज 100 कदम की दूरी पर अंजाम दी गई भाजपा ग्रामीण जिला महामंत्री की हत्या के विरोध में कई संगठनों द्वारा आहूत किए गए रांची बंद के अंतर्गत शहर के चौक चौराहों पर भाजपा के समर्थक एवं नेता उतरकर प्रदर्शन कर रहे हैं। बाजारों में दुकान बंद होने से सन्नाटा पसरा हुआ है। हंगामा की वजह से दौड़ धूप कर रही पुलिस में भाजपा के कई नेताओं को हिरासत में लिया है।
बृहस्पतिवार को भारतीय जनता पार्टी ग्रामीण जिला महामंत्री इंद्रजीत कुमार अनिल उर्फ़ अनिल टाइगर की बुधवार को थाना से केवल 100 कदम की दूरी पर गोली मारकर की गई हत्या के विरोध में भारतीय जनता पार्टी, आजसू एवं जीकेएलएम आदि तमाम संगठनों ने रांची बंद बुलाया है।
बंद को सफल बनाने के लिए शहर के चौक चौराहों पर भारतीय जनता पार्टी के नेता और समर्थक जगह-जगह टायर जलाकर प्रदर्शन कर रहे हैं।
रांची के पीस का मोड में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ अपने समर्थकों के साथ पार्टी नेता की हत्या के विरोध में बैठे हुए हैं। पुलिस ने भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव को उनके घर से दबिश देकर उन्हें हिरासत में ले लिया है।
शहर के पिस्का मोड, हरमू रोड, किशोरगंज चौक, कचहरी चौक आदि सहित शहर के तमाम इलाके बंद कराते हुए बंद समर्थकों द्वारा जगह-जगह टायर जलाकर रास्ते को बाधित कर दिया गया है।
किशोरगंज चौक पर प्रदर्शन कर रहे भारतीय जनता पार्टी के कई नेता पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिए गए हैं। मौके पर पहुंचे एसपी सिटी राजकुमार मेहता ने प्रदर्शन कर रहे नेताओं को गिरफ्तार किया है, जिन्हें पीसीआर में बैठाकर ले जाया गया है।