राजधानी में लगातार दूसरे दिन भी बारिश- मिली गर्मी से राहत
बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली और तापमान में भी गिरावट दर्ज की गयी।;
नई दिल्ली । दिल्ली में आज दूसरे दिन शाम को हुई बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली और तापमान में भी गिरावट दर्ज की गयी।
दिल्ली में शनिवार को लगातार दूसरे दिन शाम को तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश हुई। जिससे मौसम काफी खुशनुमा हो गया। बारिश होने से चिलचिलाती गर्मी से लोगों को राहत मिली। तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है।
दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में पिछले कई दिनों से लोगों को चिलचिलाती गर्मी और लू के थपेड़ों का सामना करना पड़ रहा था। और तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ था। लेकिन दोनों से शाम को हो रही बारिश से लोगों ने राहत मिली है।
दिल्ली में शनिवार सुबह न्यूनतम तापमान 24.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम में सामान्य से चार डिग्री कम है। सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्ष आर्द्रता का स्तर 74 प्रतिशत था और पिछले 24 घंटे के दौरान शहर में 19 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गयी।
मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार अगले दो घंटे में दिल्ली, और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के कुछ स्थानों और आसपास के इलाकों में तेज हवाएं चलेंगी और हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार है।
वार्ता