DM के आदेश पर कलेक्ट्रेट में छापा दफ्तरों से 32 कर्मचारी मिले नदारद

जनता दरबार के समय कर्मचारियों की दफ्तरों से गैर मौजूदगी को लेकर जिलाधिकारी ने खासी नाराजगी जताई है।

Update: 2023-11-01 07:59 GMT

मेरठ। जिलाधिकारी के निर्देश पर सिटी मजिस्ट्रेट द्वारा कलेक्ट्रेट स्थित दफ्तरों में की गई छापामार कार्यवाही में तकरीबन तीन दर्जन कर्मचारी अपने दफ्तरों से गायब मिले हैं। जनता दरबार के समय कर्मचारियों की दफ्तरों से गैर मौजूदगी को लेकर जिलाधिकारी ने खासी नाराजगी जताई है।

जिला अधिकारी दीपक मीणा के निर्देश पर सिटी मजिस्ट्रेट अनिल कुमार कलेक्ट्रेट स्थित दफ्तरों का औचक्क निरीक्षण करने के लिए पहुंचे। दफ्तरों में जाकर की गई छानबीन के दौरान 32 कर्मचारी ऐसे मिले जो अपने दफ्तरों से गायब थे।

परेशान हुई जनता दफ्तरों में अपनी फरियाद लेकर पहुंच चुकी थी, लेकिन कर्मचारी अपने दफ्तरों के पटल से गायब मिले। बाबूओ की लेट लतीफी पर गहरी नाराजगी जताते हुए अब जिलाधिकारी दीपक मीणा ने सभी के नाम तलब करते हुए गैर हाजिर पाए गए सभी 32 बाबुओं से स्पष्टीकरण मांगा है।

जिलाधिकारी ने पूछा है कि एक दिन में एक साथ इतनी संख्या में स्टाफ कैसे गैर हाजिर रहा है? उल्लेखनीय है कि जिलाधिकारी को इस बात की शिकायतें मिल रही थी कि कलेक्ट्रेट में काम करने वाले कर्मचारी अपने पटल पर नहीं मिलते हैं और ज्यादातर कर्मचारी समय पर दफ्तर नहीं पहुंचते हैं। मिल रही इन शिकायतों को देखते ही जिलाधिकारी ने सिटी मजिस्ट्रेट को औचक्क निरीक्षण का निर्देश दिया था।

Full View

Tags:    

Similar News