जानसठ रोड पर लगे जाम से पब्लिक हुई हलकान- थमें गाड़ियों के पहिए

जानसठ रोड पर लगे जाम से वाहनों के पहिए थम जाने से लोगों की जिंदगी आज एक बार फिर से ठहर गई है।;

Update: 2024-02-17 10:48 GMT

खतौली। जानसठ रोड पटेल नगर क्षेत्र में रहने वाले लोगों की जिंदगी जाम में फंस कर रह गई है। रोजाना लगने वाले जाम से बुरी तरह हलकान हुए लोग व्यवस्था को कोस रहे हैं। जानसठ रोड पर लगे जाम से वाहनों के पहिए थम जाने से लोगों की जिंदगी आज एक बार फिर से ठहर गई है।

शनिवार को जानसठ रोड पर पटेल नगर क्षेत्र में एक बार फिर से जाम लग जाने की वजह से लोगों की जिंदगी पर ब्रेक लग गया है। नियमों के विपरीत जाकर आगे बढ़ते हुए सामने से आने वाले वाहन को रास्ता नहीं देने में माहिर हो चुके लोगों की वजह से लगे जाम में फंसे वाहनों से सड़क पर लंबी लाइन लग गई है।

जानसठ रोड फ्लाईओवर के ऊपर भी जाम के हालात बने रहने से लोग पिछले काफी समय से जहां के तहां खड़े रहने को मजबूर है। जाम का कारण जानसठ रोड पर पटेल नगर में हुआ अस्थाई और स्थाई अतिक्रमण होना बताया जा रहा है। सड़क किनारे दुकान करने वाले लोगों ने भी अपने सामान को बाहर तक फैला कर रखा है। सड़क किनारे पर खड़ी रेहडी ठेलियों के साथ ई-रिक्शा भी इस जाम को महाजाम में तब्दील करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

जानसठ रोड पटेल नगर क्षेत्र में जाम की यह स्थिति उन हालातो के बीच पैदा होती है, जब शुगर मिल के बाहर पुलिस चौकी होने के अलावा राजबाहे पर पुलिस सहायता केंद्र विद्यमान है। इसके बावजूद रोजाना जानसठ रोड पर जाम लगना पुलिस की कार्य शैली पर लगातार सवालिया निशान लगाता है।

Tags:    

Similar News