पुलिसकर्मी की गोली मार कर हत्या

संदिग्ध आतंकवादियो ने मंगलवार को यहां एक पुलिसकर्मी की गोली मार कर हत्या कर दी

Update: 2022-03-22 16:13 GMT

श्रीनगर। संदिग्ध आतंकवादियो ने मंगलवार को यहां एक पुलिसकर्मी की गोली मार कर हत्या कर दी।

अधिकारियों ने यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि शहर के बाहरी इलाके जोनिमर सोउरा इलाके में गोली मार कर पुलिसकर्मी की हत्या की घटना को अंजाम दिया गया।

पुलिसकर्मी को शेर-ए-कश्मीर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (एसकेआईएमएस) में ले जाया गया, जहां गंभीर रूप से घायल होने के कारण उनकी मृत्यु हो गयी। स्वास्थ्य अधिकारी ने यह जानकारी दी है।

पुलिसकर्मी की पहचान कुपवाड़ा निवासी चयन ग्रेड सिपाही आमीर हुसैन लोन के रूप में की गयी है। उल्लेखनीय है कि लोन चौथे पुलिसकर्मी हैं जिनकी इस साल हत्या हुई है।

जानकारी के अनुसार, कश्मीर में सोमवार शाम को दो हमलों में एक नागरिक की मौत हो गई तथा एक गैर-कश्मीरी घायल हो गया।

वार्ता

Tags:    

Similar News