रेड डालने की तैयारी में थी पुलिस-बाहुबली पूर्व विधायक ने कर दिया सरेंडर

आत्मसमर्पण के बाद अब आनंद सिंह के दोबारा से जेल जाने की संभावना है।;

Update: 2025-01-24 08:29 GMT

पटना। मोकामा गैंगवार से जुड़े मामले में पुलिस रेड डालकर पूर्व बाहुबली विधायक अनंत सिंह की गिरफ्तारी की तैयारी में लगी थी। लेकिन इससे पहले ही बाहुबली पूर्व विधायक ने अदालत पहुंचकर सरेंडर कर दिया है। पुलिस इस मामले में सोनू सिंह समेत दो लोगों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

शुक्रवार को बिहार के बाहुबली पूर्व विधायक अनंत सिंह ने मोकामा गैंगवार से जुड़े मामले में अदालत पहुंचकर सरेंडर कर दिया है।

शुक्रवार की दोपहर बाढ़ स्थित अदालत में सरेंडर करने वाले पूर्व विधायक अनंत सिंह के मोकामा गंगवार के मामले में पुलिस सोनू सिंह समेत दो लोगों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

अदालत में सरेंडर करने वाले बाहुबली पूर्व विधायक अनंत सिंह के खिलाफ पंचमहला थाना क्षेत्र के नौरंगा जलालपुर गांव के रहने वाले सोनू मोनू की माता ने एफआईआर दर्ज कराई थी।

पूर्व विधायक और उसके समर्थकों पर सोनू मोनू के घर पहुंच कर फायरिंग करने का आरोप है।

बताया जा रहा है कि बाढ़ कोर्ट में सरेंडर करने वाले बाहुबली पूर्व विधायक आनंद सिंह की गिरफ्तारी के लिए पुलिस उनके आवास पर रेड डालने की तैयारी कर रही थी। पुलिस के हाथों लगने से पहले ही अनंत सिंह ने अदालत पहुंचकर सरेंडर कर दिया है।

आत्मसमर्पण के बाद अब आनंद सिंह के दोबारा से जेल जाने की संभावना है।Full View

Tags:    

Similar News