पुलिस ने किसानों पर छोड़े आंसू गैस के गोले- किसान घायल

हरियाणा पुलिस ने परमिशन मांगी और कहा कि बिना परमिशन के वह दिल्ली नहीं जा सकते।;

Update: 2024-12-08 09:32 GMT

चंडीगढ़। पंजाब के शंभू बॉर्डर पर दिल्ली के लिए रवाना हुए किसानों को रोकने के लिए पुलिस ने उन पर आंसू गैस के गोले दागे। इस दौरान एक किसान घायल हो गया।

गौरतलब है कि दिल्ली जाने पर अड़े किसानों से हरियाणा पुलिस ने परमिशन मांगी और कहा कि बिना परमिशन के वह दिल्ली नहीं जा सकते। इसके बाद किसानों ने पुलिस द्वारा लगाई गई बैरिकेडिंग को हटाकर आगे बढ़े तो हरियाणा पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे, जिससे किसान पीछे की तरफ हटे। इस दौरान एक किसान घायल हो गया।Full View

Tags:    

Similar News