पाक की फिर नापाक हरकत-LOC पर गोलीबारी में जवान हुआ..

री तरह से आर्थिक तंगी झेल रहे पाकिस्तान ने एक बार फिर से नापाक हरकत करते हुए सीज फायर का उल्लंघन किया है।

Update: 2024-09-11 04:54 GMT

नई दिल्ली। बुरी तरह से आर्थिक तंगी झेल रहे पाकिस्तान ने एक बार फिर से नापाक हरकत करते हुए सीज फायर का उल्लंघन किया है। बगैर किसी कारण पाकिस्तान की सेना की ओर से की गई गोलीबारी की चपेट में आकर सीमा सुरक्षा बल का जवान घायल हो गया है, जिसे ट्रीटमेंट के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पाकिस्तान की इस हिमाकत का भारतीय जवानों ने जमकर जवाब देते हुए गोलीबारी की है।

बुधवार को पाकिस्तान ने एक बार फिर से सीज फायर का उल्लंघन करते हुए सीमा पर पाकिस्तान के जवानों ने गोलीबारी कर दी है। पाकिस्तान सेना की ओर से यह गोलीबारी बुधवार की सवेरे तकरीबन 2 बजकर 35 मिनट पर अखनूर इलाके में बिना किसी कारण के की गई है। बीएसएफ के प्रवक्ता के मुताबिक पाकिस्तान सेना की ओर से की गई इस गोलीबारी का सीमा सुरक्षा बल की ओर से माकूल जवाब दिया गया है।

गोलीबारी की चपेट में आकर जख्मी हुए सीमा सुरक्षा बल के एक जवान को ट्रीटमेंट के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना के बाद सैनिकों को हाई अलर्ट पर रखा गया है और अंतरराष्ट्रीय सीमा तथा नियंत्रण रेखा के आसपास भारतीय जवानों द्वारा कड़ी निगरानी की जा रही है।

Tags:    

Similar News