हेलीकॉप्टर से अफसरों ने गंगाजल लेकर लौट रहे शिवभक्तों पर की पुष्पवर्षा

गंगाजल लेकर धामों की ओर लौट रहे कांवड़ियों पर रास्ते में सहारनपुर जिले के अधिकारियों ने हेलीकॉप्टर से फूलों की वर्षा की।

Update: 2023-07-15 11:47 GMT

सहारनपुर। पवित्र नगरी हरिद्वार से गंगाजल लेकर अपने अपने धामों की ओर लौट रहे कांवड़ियों पर रास्ते में हरिद्वार से सटे हुए उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के आला अधिकारियों ने हेलीकॉप्टर से फूलों की वर्षा कर कांवड मार्गों को शिवमय कर दिया।


मण्डलायुक्त हरिकेश भास्कर यशोद, डीआईजी अजय कुमार साहनी, जिलाधिकारी डॉ़ दिनेश चन्द्र,एसएसपी डॉ़ विपिन ताड़ा द्वारा शिवभक्तों पर हेलीकाप्टर से पुष्प वर्षा कर भक्तिमय बना दिया। हेलीकाप्टर से गागलहेडी क्षेत्र से लेकर थाना सरसावा तक विभिन्न मार्गों से होते हुए हेलीकॉप्टर द्वारा कांवड़ियों पर फूलों की वर्षा कर उनकी पवित्र कांवड़ यात्रा के सकुशल सम्पन्न होने की कामना की गई।Full View

प्रशासन द्वारा कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा कर काली नदी चौकी से लेकर शाहजहांपुर चौकी तक भक्तिमय बना दिया। हेलीकॉप्टर से शिवभक्तों पर हो रही पुष्प वर्षा के इस मनमोहक दृश्य को हर कोई देखता रह गया।



Tags:    

Similar News