अब 24 दिन पब्लिक गंगाजल से रहेगी वंचित- अकेले मेरठ में 5 लाख लोगों...

उधर सिंचाई विभाग की ओर से कई जनपदों के जिलाधिकारियों को पत्र भेजा गया है।

Update: 2024-10-05 10:51 GMT

मेरठ। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अनेक जनपदों के लोगों को अब तकरीबन दो दर्जन दिन के लिए गंगाजल से वंचित रहना पड़ेगा। अकेले मेरठ शहर में 500000 लोगों को 24 दिन तक गंगाजल मयस्सर नहीं होगा।

उत्तराखंड के हरिद्वार में मायापुर रेगुलेटर से आगामी 10 अक्टूबर को गंगाजल की आपूर्ति बंद करने के सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। हरिद्वार से निकलकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अनेक जनपदों से होकर गुजरने वाली गंग नहर में गंगाजल की आपूर्ति बंद होने से अकेले मेरठ शहर की तकरीबन 5 लाख की आबादी बुरी तरह से प्रभावित होगी।

गंग नहर की साफ सफाई और मरम्मत के काम के लिए आगामी 10 अक्टूबर से बंद होने वाली गंगाजल की आपूर्ति की अस्थाई व्यवस्था बनाने के लिए नगर निगम के अधिकारी जुट गए हैं और उन्होंने पाइपलाइन को जलाशय एवं नलकूपों से जोड़ने का काम शुरू कर दिया है।

उधर सिंचाई विभाग की ओर से कई जनपदों के जिलाधिकारियों को पत्र भेजा गया है। गंगनहर के बंद होने से मुरादनगर से दिल्ली की पेयजल आपूर्ति, मुजफ्फरनगर के जौली गांव से मुख्य गंग नहर से अनूप शहर गंग नहर ब्रांच और मसूरी से गाजियाबाद को होने वाली पेयजल आपूर्ति प्रभावित होगी।  Full View

Tags:    

Similar News