मस्जिद विवाद में नया मोड़- अवैध हिस्सा खुद गिराने को राजी हुए मुस्लिम

प्रतिनिधि मंडल का कहना है कि वह खुद ही विवादित हिस्से को गिरा देगा।;

Update: 2024-09-12 09:35 GMT

शिमला। राजधानी में विवाद का सबसे बड़ा मामला बने मस्जिद विवाद में मुस्लिम पक्ष मस्जिद का विवादित अवैध हिस्सा खुद तोड़ने को राजी हो गया है। मुस्लिम प्रतिनिधि मंडल ने नगर निगम के दफ्तर पहुंचकर अधिकारियों से अवैध हिस्से को सील करने को कहा है।

बृहस्पतिवार को शिमला के संजौली में चल रहे मस्जिद विवाद के मामले में उस समय बड़ा मोड आ गया है, जब मुस्लिम पक्ष विवादित मस्जिद का अवैध हिस्सा तोड़ने को खुद राजी हो गया है। मुसलमानों के प्रतिनिधि मंडल ने नगर निगम के दफ्तर पहुंचकर अधिकारियों को ज्ञापन देते हुए अवैध हिस्से को सील करने को कहा है।

प्रतिनिधि मंडल का कहना है कि वह खुद ही विवादित हिस्से को गिरा देगा। इस बाबत नगर निगम के आयुक्त भूपेंद्र कुमार अत्री को प्रतिनिधिमंडल की ओर से इस बाबत एक ज्ञापन भी सौपा गया है।

बृहस्पतिवार को मुसलमानों की ओर से विवादित हिस्से को खुद गिराने की पेशकश ऐसे समय पर की गई है जब स्थानीय लोग शिमला के संजौली इलाके में बनी मस्जिद के अवैध हिस्से को गिराने की डिमांड को लेकर आंदोलन कर रहे हैं।

Tags:    

Similar News