नजीर बना स्कूल- इस विद्यालय में हर छात्र के नाम से लगा है पौधा

सरकार द्वारा हर साल चलाये जाने वाले स्वच्छता व पौधारोपण अभियान जहां लोगों के लिए केवल मुंह दिखाने का माध्यम बने हुए हैं।

Update: 2023-10-02 06:35 GMT

बस्ती। केंद्र सरकार की ओर से हर साल चलाये जाने वाले स्वच्छता एवं पौधारोपण अभियान जहां लोगों के लिए केवल मुंह दिखाने का माध्यम बने हुए हैं। वही कुछ कर गुजरने की ख्वाहिश रखते हुए शैक्षिक गतिविधियों के अलावा हरियाली और पर्यावरण संरक्षण को लेकर जागरूक रहने वाला कंपोजिट विद्यालय केवल फोटो खिंचवाने में विश्वास रखने वाले लोगों का मुंह चिढ़ा रहा है। बंजर जमीन में स्कली बच्चों द्वारा तैयार की गई ढाई सौ प्रजातियों के दुर्लभ पौधों की बगिया अब पर्यावरण संरक्षण को लेकर अन्य के लिये नजीर बन रही है।

दर असल बस्ती जिले के सदर क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय के बच्चे शैक्षिक गतिविधियों के अलावा हरियाली और पर्यावरण संरक्षण को लेकर किए जा रहे अपने काम के चलते अन्य लोगों के लिए अब नजीर बन रहे हैं। स्कूल की बंजर जमीन में तकरीबन ढाई सौ प्रजातियों के दुर्लभ पौधों की बगिया तैयार करते हुए बच्चों ने दूर तक मनमोहक हरियाली के बीच स्वस्थ वातावरण की महक से लोगों को महकाया है।

Full View

मुख्य बात यह है कि इस स्कूल में पढ़ रहे प्रत्येक छात्र-छात्रा के नाम से इस बगियां में एक पौधा लगा हुआ है। स्कूल प्रबंधन की ओर से आरंभ की गई इस मुहिम को अभिभावकों का भी समर्पण के साथ समर्थन प्राप्त हो रहा हैै। आधुनिक शैक्षिक सुविधाओं से लैस हुआ यह विद्यालय अब निजी स्कूलों को टक्कर दे रहा है, जिसके चलते प्रधानाध्यापक को उनके इस बेहतरीन प्रयास के लिए इस वर्ष राज्य पुरस्कार सरकार की ओर से दिया गया है। स्कूल का चयन पीएमश्री योजना के लिए भी किया गया है।



Tags:    

Similar News