बारूद फैक्ट्री में हुए प्लांट के मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका

ब्लास्ट से गिरे मलबे में कई लोगों के दबे हुए होने की जानकारी मिल रही है।

Update: 2024-05-25 04:47 GMT

रायपुर। बारूद फैक्ट्री में हुए जोरदार धमाके के बाद परिसर मलबे के रूप में तब्दील हो गया है।‌ इस हादसे में कई लोगों के घायल होने की खबर मिल रही है। बताया जा रहा है कि बारूद फैक्ट्री में हुए ब्लास्ट के मलबे में कई लोग दबे हुए हैं।

शनिवार को छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जनपद स्थित बेरला ब्लॉक में स्थापित बारूद फैक्ट्री के भीतर हुए ब्लॉस्ट से जोरदार धमाके हुए हैं। ब्लास्ट से गिरे मलबे में कई लोगों के दबे हुए होने की जानकारी मिल रही है।

खबर है कि इस हादसे में कई लोग घायल हुए हैं, जिनमें से कुछ घायलों को गंभीर स्थिति के चलते रायपुर के मेहकारा के लिए रेफर किया गया है, जबकि कुछ लोग नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराये गए है।

घटना की जानकारी मिलने के बाद बेमेतरा कलेक्टर ने कहा है की एसडीएम समेत पुलिस और प्रशासन तथा फायर विभाग की टीम को मौके पर भेजकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है।

Tags:    

Similar News