बड़ा हादसा- सैनिकों को लेकर जा रहा वाहन गहरी खाई में गिरा

जम्मू कश्मीर के कठुआ में सेना का वाहन खाई में गिरने से एक जवान की मौत हो गई है।

Update: 2024-09-20 10:00 GMT

नई दिल्ली। कठुआ में सैनिकों को लेकर जा रहा वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बनी गहरी खाई में जाकर गिर गया है। इस हादसे में एक जवान की मौत हो गई है। घायल हुए आधा दर्जन लोगों को ट्रीटमेंट के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

शुक्रवार को जम्मू कश्मीर के कठुआ में सेना का वाहन खाई में गिरने से एक जवान की मौत हो गई है। यह हादसा सुकराला माता आश्रम रोड पर उस समय हुआ है जब कठुआ में सैनिकों को लेकर यह वाहन अपने गंतव्य की ओर जा रहा था।

अधिकारियों के मुताबिक खाई में वाहन गिरने के इस हादसे में घायल हुए 35 वर्षीय अनिल सिंह, 30 वर्षीय भूपेंद्र सिंह, 37 वर्षीय महिपाल सिंह, 37 वर्षीय सुंदर पांड्या और 26 वर्षीय लोकेंद्र सिंह को ट्रीटमेंट के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे की जानकारी मिलने के बाद राहत टीमें मौके पर पहुंच गई थी।

Tags:    

Similar News