केशव प्रसाद मौर्य ने किया स्व़ अशोक सिंघल की मूर्ति का अनावरण

UP के प्रसाद मौर्य ने आज प्रतापगढ में हिन्दुत्व के प्रणेता हिन्दू सम्राट स्व़ अशोक सिंघल की मूर्ति का किया गया अनावरण..

Update: 2023-12-03 06:14 GMT

प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केंश प्रसाद मौर्य ने आज प्रतापगढ में हिन्दुत्व के प्रणेता हिन्दू सम्राट स्व़ अशोक सिंघल की मूर्ति का किया गया अनावरण किया।

प्रतापगढ़ जिले के वीरसिंहपुर पूरेबसावन में प्रतिमा का अनावरण करने के बाद उपमुख्यमंत्री ने कहा कि अयोध्या में श्रीराम मन्दिर का निर्माण स्व़ अशोक सिंघल को सबसे बड़ी श्रद्धांजलि होगी। उन्होंने ही मन्दिर निर्माण के लिये जो आन्दोलन प्रारम्भ किया उससे उन्हें पूरे विश्व में जाना जाता है। आगामी 22 जनवरी को माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अयोध्या में नवनिर्मित श्रीराम मन्दिर का उद्घाटन करेगें। मन्दिर निर्माण आन्दोलन में हमने भी कार सेवा की थी।

उप मुख्यमंत्री आज प्रताप गढ़ जिला मुख्यालय से लगभग 30 किमी0 दूर मानधाता ब्लाक अन्तर्गत वीरसिंहपुर पूरेबसावन में हिन्दू सम्राट स्व़ अशोक सिंघल की मूर्ति का अनावरण व हवन पूजन किया, इसके अतिरिक्त पास ही दुर्गा मन्दिर में दर्शन पूजन भी किये।

उप मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम परिसर में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा निर्मित वस्तुओं के प्रदर्शनी स्टाल का अवलोकन कर उनका उत्साहवर्धन किया तथा समूह की महिलाओं से सीधे संवाद स्थापित कर योजनाओं के बारे में जानकारी ली। समारोह को सम्बोधित करते हुए श्री मौर्य ने कहा कि उनकी सरकार का उद्देश्य समाज के अन्तिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना है। साढ़े छः लाख लोगों को वर्ष 2017 से अब तक नौकरी देने का कार्य प्रदेश सरकार ने किया है। देश की 2 करोड़ दीदियों को लखपति दीदी बनाने का काम करेगें। प्रदेश में जो माताये, बहनें बैंक सखी, बीसी सखी, विद्युत सखी अनेक प्रकार के रूप में कार्य कर रही है, 1 करोड़ 20 लाख मातायें/बहने जो समूह के माध्यम से कार्य कर रही है उनको आगे बढ़ाने के लिये सरकारी खजाना खुला है।

उप मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री ने कहा है कि उनकी सरकार के लिये चार जातियां-गरीब, युवा, किसान व महिलायें है, इन चार जातियों को जब तक खुशहाल नही बना दूंगा बैठूंगा नही। केन्द्र एवं प्रदेश सरकार ने गरीबों को आवास, शौचालय, बिजली का मुफ्त कनेक्शन, पाइप लाइन द्वारा जल पहुॅचाने का कार्य, उज्जवला योजना के अन्तर्गत निःशुल्क गैस की सुविधा, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों के खाते में 6 हजार रूपये की सुविधा प्रदान की जा रही है।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री आवास के 05 लाभार्थियों को चाभी का वितरण, एनआरएलएम के अन्तर्गत 04 समूहों को सीसीएल व प्रमाण पत्र तथा शौचालय के 05 लाभार्थियों को चाभी सौंपी। उन्होंने इस दौरान गर्भवती महिलाओं की गोदभराई एवं बच्चों का अन्न प्राशन भी कराया। इस अवसर पर आयोजन के मुख्य संयोजक आचार्य कृष्ण कुमार पाण्डेय की सराहना करते हुये कहा कि श्री पाण्डेय उनके गुरू भाई है, वे विदेश में रहकर भी धर्म जागरण का कार्य किया। उन्होने बताया कि 55 लाख गरीबों को प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री आवास उपलब्ध कराया गया है। आयुष्मान योजना के अन्तर्गत गरीब परिवारों को 5 लाख रूपये तक के निःशुल्क ईलाज की सुविधा सरकार द्वारा दी गयी है।

समारोह में सांसद संगम लाल गुप्ता ने उप मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुये कहा कि मन्दिर निर्माण की अलख जगाने का काम हिन्दु सम्राट स्व़ अशोक सिंघल ने किया था। उनकी स्मृति में आज यहां पर उनकी मूर्ति की स्थापना करके आचार्य कृष्ण कुमार पाण्डेय ने बहुत सराहनीय कार्य किया है।

Tags:    

Similar News