सेबी चीफ पर हिंडेनबर्ग का जवाबी हमला - माधबी का बयान उनकी स्वीकारोक्ति

हिंडन वर्ग ने कहा है कि बाजार नियामक बाॅस की प्रतिक्रिया कई नए महत्वपूर्ण प्रश्न उठाती है।

Update: 2024-08-12 09:28 GMT

नई दिल्ली। सेबी चीफ की ओर से अमेरिकी शॉर्ट सेलर कंपनी इंडियन वर्ग रिसर्च द्वारा अदानी समूह के खुलासे को लेकर दी गई प्रतिक्रिया को अब हिंडेनबर्ग ने सेबी प्रमुख की महत्वपूर्ण स्वीकारोक्ति बताया है। हिंडन वर्ग ने कहा है कि बाजार नियामक बाॅस की प्रतिक्रिया कई नए महत्वपूर्ण प्रश्न उठाती है।

सोमवार को अमेरिकी शॉर्ट सेलर कंपनी हिंडनबर्ग ने रविवार को सेबी मुखिया माधवी पुरी बुच द्वारा वीकेंड पर दिए गए बयान पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि बाजार नियामक बॉस की प्रतिक्रिया कई नए महत्वपूर्ण प्रश्न उठाती है और इसमें कई महत्वपूर्ण स्वीकारोक्तियां भी शामिल है।

उल्लेखनीय है कि हिडेनबर्ग के आरोपों पर रविवार को सेबी मुखिया माधवी पुरी बुच ने कहा था कि भारत में कई तरह के नियामकीय उल्लंघनों के लिए हिंडेनबर्ग को कारण बताओं नोटिस भेजा गया है।

अब इसका जवाब देने के बजाय कंपनी की ओर से सेबी की विश्वसनीयता पर हमला बोला गया है। सेबी ने भी बयान जारी कर हिडेनबर्ग के आरोपी को खारिज कर दिया था। आज सोमवार को एक्स पर की गई पोस्ट में हिडेनबर्ग ने कहा है कि सेबी बाजार नियामक बॉस कि बीते दिन दी गई प्रतिक्रिया गई नई महत्वपूर्ण प्रश्न उठाती है और उनके इस बयान में कई महत्वपूर्ण स्वीकारोक्ति भी शामिल है।

Tags:    

Similar News