मिली 21 दिन की पैरोल- राम रहीम फिर आया जेल से बाहर

सुनारिया जेल से राम रहीम को लेकर हनीप्रीत उत्तर प्रदेश के बरनावा आश्रम के लिए रवाना हो गई है।

Update: 2024-08-13 05:30 GMT

रोहतक। प्रदेश सरकार की ओर से दी गई 21 दिन की फरलो के बाद डेरा सच्चा सौदा का बाबा राम रहीम एक बार फिर से जेल से बाहर आ गया है, जिसके चलते हरियाणा में विधानसभा चुनाव होने की आहट मिल रही है। सुनारिया जेल से राम रहीम को लेकर हनीप्रीत उत्तर प्रदेश के बरनावा आश्रम के लिए रवाना हो गई है।

मंगलवार को हरियाणा विधानसभा चुनाव से ठीक पहले डेरा सच्चा सौदा का राम रहीम एक बार फिर से सुनारिया जेल से बाहर आ गया है। प्रदेश सरकार की ओर से दी गई 21 दिन की फरलो के बाद मंगलवार की सवेरे 6 बजकर 46 मिनट पर जेल से निकलकर बाहर आए बाबा राम रहीम को लेकर हनी प्रीत पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जनपद बागपत के बरनावा स्थित राम आश्रम के लिए रवाना हो गई है।

मंगलवार की सवेरे सुनारिया जेल से निकलकर बाहर आए राम रहीम के साथ एक गाड़ी में हनीप्रीत के अलावा ड्राइवर राजा और सीपी अरोड़ा तथा दूसरी गाड़ी में ड्राइवर प्रीतम, एडवोकेट हर्ष अरोरा और डॉक्टर पीआर नैन सवार थे। बाबा राम रहीम को पुलिस सुरक्षा के बीच सुनारिया जेल से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बरनावा डेरा सच्चा सौदा के आश्रम के लिए ले जाया गया है।

Tags:    

Similar News