मार्च का पहला दिन - एलपीजी गैस सिलेंडर के बढ़ गए दाम - जानिए कितने

हालांकि घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।;

Update: 2025-03-01 04:06 GMT

नई दिल्ली। हर महीने की 1 तारीख को एलपीजी सिलेंडर के दामों की घोषणा की जाती है । आज 1 मार्च को एलपीजी कमर्शियल सिलेंडर पर दामों में के रेट बढ़ा दिए गए हैं, हालांकि घरेलू सिलेंडर पर अभी कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है।

गौरतलब है कि तेल कंपनियों ने आज 1 मार्च 2025 को एलपीजी कमर्शियल सिलेंडरों के दामों में के रेट बढ़ा दिए हैं। बताया जाता है कि तेल कंपनियों ने एलपीजी कमर्शियल सिलेंडर पर 6 की बढ़ोतरी की है।

कमर्शियल सिलेंडर के दाम बढ़ने के साथ ही राजधानी दिल्ली में एलपीजी कमर्शियल सिलेंडर का रेट 1803 हो गया है जबकि फरवरी 2025 के महीने में 19 किलो का कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर 1797 रुपए में मिलता था। हालांकि घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।Full View

Tags:    

Similar News