बैंक के सहायक प्रबंधक पर प्राथमिकी दर्ज

सहायक प्रबंधक पर एफडी के खातों से एक करोड़ रुपए से अधिक राशि के गबन करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गयी है।

Update: 2022-11-05 06:42 GMT

भिंड। मध्यप्रदेश के भिंड जिला मुख्यालय स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की शाखा के सहायक प्रबंधक पर एफडी के खातों से एक करोड़ रुपए से अधिक राशि के गबन करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गयी है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार बैंक प्रबंधक की रिपोर्ट पर भिंड शहर कोतवाली पुलिस ने कल सहायक प्रबंधक के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्‍य धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया है। ऑडिट में खुलासा हुआ था कि सहायक प्रबंधक ने अपने परिजन और रिश्तेदारों के 21 खातों में राशि ट्रांसफर कर ली थी।

बैंक प्रबंधक प्रताप सिंह के अनुसार जब सहायक प्रबंधक विश्वास दुबे निवासी बीटीआई रोड भिंड सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की इटावा रोड स्थित शाखा में पदस्थ थे। तब बैंकिंग नियमों का उल्लंघन होते हुए ग्राहकों के खातों से राशि गायब हो रही थी। मामले की जांच की गई तो चैंकाने वाला खुलासा हुआ। सहायक प्रबंधक ने एक करोड़ 15 लाख से अधिक राशि किस्तों में निकाली। यह राशि 18 मार्च 2020 से 2 सितंबर 2022 तक अलग-अलग खातों में ट्रांसफर की गई। इसके बाद उन्होंने कुछ राशि उन खातों में जमा भी करा दी, लेकिन कुल राशि में से 47 लाख 6 हजार 580 रुपए की वसूली अभी नहीं हो पायी है।

बैंक प्रबंधक प्रताप सिंह ने आज यहां बताया कि सहायक प्रबंधक दुबे को धोखाधड़ी कर बैंक की राशि का दुरुपयोग करने के मामले में वरिष्ठ अधिकारियों को शिकायत की, इसके बाद ग्वालियर लीड बैंक प्रबंधक द्वारा विश्वास दुबे को निलंबित कर दिया गया है। इसके साथ ही बकाया राशिकी वसूली के लिए सभी खातों की जांच की जा रही है, जिससे बैंक को लोक धन की होने वाली क्षति को रोका जा सके।

वार्ता

Tags:    

Similar News