डीएम के डीआईओएस दफ्तर के औचक निरीक्षण में मिले कई गैर हाजिर
सवेरे सवेरे जिलाधिकारी को दफ्तर में आया देखकर अधिकारियों एवं कर्मचारियों में हड़कंप मच गया।;
कानपुर। जिला विद्यालय निरीक्षक के दफ्तर का औचक निरीक्षण करने के लिए पहुंचे जिलाधिकारी को देखते दफ्तर के अधिकारियों एवं कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। उपस्थित चेक किए जाने पर खुद उप शिक्षा निदेशक दफ्तर से एब्सेंट मिले।
सोमवार को जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह चुन्नीगंज स्थित जिला विद्यालय निरीक्षक के दफ्तर का औचक निरीक्षण करने के लिए पहुंच गए। सवेरे सवेरे जिलाधिकारी को दफ्तर में आया देखकर अधिकारियों एवं कर्मचारियों में हड़कंप मच गया।
जिलाधिकारी ने उपस्थिति रजिस्टर मंगा कर जब जांच पड़ताल की तो खुद उप शिक्षा निदेशक राजीव राणा ड्यूटी से नदारद मिले। संपर्क किए जाने पर उन्होंने जिलाधिकारी को ट्रेनिंग में जाने का बहाना बताया। लेकिन जिलाधिकारी ने जब वहां से खबर ली तो पता चला कि उप शिक्षा निदेशक वहां पर नहीं पहुंचे हैं।
चुन्नीगंज स्थित शिक्षा विभाग में पहुंचे जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने उपस्थिति रजिस्टर लेकर कर्मचारियों के नाम पुकारते हुए उनके अटेंडेंस चेक की। जिलाधिकारी के पहुंचते ही कर्मचारियों ने फोन मिलाकर अधिकारियों को जल्द दफ्तर में आने की बात कही।
जिलाधिकारी ने दफ्तर में मौजूद पब्लिक से जब उनकी परेशानी की बाबत बातचीत की तो सभी ने अपनी अपनी समस्या जिला अधिकारी को बताई।
जिलाधिकारी ने दफ्तर में जाकर वहां अनुपस्थित अधिकारियों एवं स्टाफ के नाम अपने पास दर्ज किये। औचक निरीक्षण के दौरान तकरीबन दर्जन भर कर्मचारी दफ्तर से नदारद मिले हैं।