हड़ताल पर बैठे डॉक्टर का ऐलान- अब सड़क पर ही चलाएंगे ओपीडी

अस्पतालों में डॉक्टरों की हड़ताल की वजह से मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

Update: 2024-08-19 05:03 GMT

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल के राजधानी कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल की महिला ट्रेनी डॉक्टर की रेप के बाद की गई हत्या के विरोध में हड़ताल पर गए डॉक्टरों ने अब मरीजों की पीड़ा को ध्यान में रखते हुए सड़क पर ही ओपीडी चलाने का ऐलान किया है।

कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल की महिला ट्रेनी डॉक्टर के रेप एवं मर्डर के मामले को लेकर आंदोलन कर रहे डॉक्टरों ने अब सड़क पर ही ओपीडी चलाने का ऐलान किया है।

राजधानी दिल्ली के एम्स के रेजीडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन का कहना है कि हड़ताल खत्म होने तक वह निर्माण भवन के बाहर इस तरह ओपीडी चलाएंगे।

उल्लेखनीय है कि राजधानी दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, सफदरजंग, राम मनोहर लोहिया एवं लोकनायक अस्पताल समेत 13 बड़े सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों की हड़ताल की वजह से मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

Tags:    

Similar News