हुआ विवाद-पत्नी ने लगाई नौवीं मंजिल से छलांग-पति ने पकड़ा हाथ-बची जान
पति से हुए विवाद के बाद पत्नी ने अपार्टमेंट की नवी मंजिल से नीचे छलांग लगा दी।;
गाजियाबाद । पति से हुए विवाद के बाद पत्नी ने अपार्टमेंट की नवी मंजिल से नीचे छलांग लगा दी। नीचे कूद रही पत्नी का समय रहते पति ने हाथ पकड़ लिया। फिर भी वह नीचे आ गिरी। लेकिन नीचे किए गए उपायों के चलते उसकी जान तो बच गई। लेकिन इस दौरान वह जख्मी भी हो गई। इलाज के लिए महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
दरअसल गाजियाबाद के विजयनगर के क्रासिंग रिपब्लिक स्थित सेवियर सोसाइटी की नवी मंजिल पर रह रहे फराज हसन का मंगलवार की देर रात किसी बात को लेकर अपनी पत्नी सादिया के साथ विवाद हो गया। दोनों का यह विवाद इतना आगे तक बढ़ा कि क्रोध में आई सादिया ने दौड़कर कमरे का दरवाजा खोला और नवी मंजिल से रैलिंग से नीचे की तरफ छलांग लगा दी। पत्नी को भागता हुआ देखकर पति भी उसके पीछे दौड़ पड़ा जिसके चलते नीचे कूद रही पत्नी का उसने रेलिंग से हाथ पकड़ लिया और शोर मचा दिया। शोर शराबे की आवाज को सुनकर इकट्ठा हुए कॉलोनी वालों ने बिना एक पल की देरी किय बगैर झटपट नीचे जमीन पर गद्दे बिछा दिये। लगभग 3 मिनट तक फराज हसन अपनी पत्नी को हाथ से पकड़े रहा। लेकिन इस दौरान उसकी पकड़ ढीली हो गई और सादिया हाथ से छूटकर नीचे आ गिरी। नीचे गददों के बीछे होने के कारण सादिया की जान तो बच गई लेकिन वह गंभीर रूप से घायल हो गई। सादिया को इलाज के लिए नोएडा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मजे की बात यह है कि घटना का ना तो पुलिस को पता था और न ही मीडिया को। सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो वायरल होने पर पुलिस और मीडिया को इसकी जानकारी हुई। इसके बाद हरकत में आई पुलिस ने महिला के बारे में जानकारी प्राप्त की और कार्यवाही में जुट गई।