लगातार रौंदी बहन की अस्मत- बहनोई ने भी उठाया फायदा

शारीरिक हवस की भूख को मिटाने के लिये सामाजिक रिश्तों को रौंदतें हुए इंसान अपनों की ही अस्मत से खेलने में कोई गुरेज नही कर रहा है।

Update: 2021-03-17 13:28 GMT

मुजफ्फरनगर। कलयुग में सामाजिक रिश्तें लगातार दरक रहे है। शारीरिक हवस की भूख को मिटाने के लिये सामाजिक रिश्तों को रौंदतें हुए इंसान अपनों की ही अस्मत से खेलने में कोई गुरेज नही कर रहा है। मान-सम्मान की रक्षा करने की बजाय सौतेले भाई ने ही नाबालिग बहन को शारीरिक भूख मिटाने का साधन बना लिया। हद तो उस समय हो गई जब युवक के बहनोई ने भी बहन की अस्मत को तार-तार करने में साले का साथ दिया। पीडित मां की शिकायत पर मामला दर्ज कर पुुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

जनपद के खतौली थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी के साथ उसी के सौतेले भाई ने करीब चार माह पूर्व डरा-धमकाकर दुष्कर्म किया था। इसके बाद वासना में अंधा हुआ आरोपी कलयुगी भाई पीडिता के साथ लगातार अनैतिक संबंध बनाता आ रहा था, जिसमें उसका बहनोई भी सहयोग करता रहा। किशोरी की मां की तहरीर पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश आरंभ कर दी है। सूत्रों का कहना है कि

सौतेली बहन के साथ दुष्कर्म के आरोपी की आज बारात जानी थी। कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी महिला ने तहरीर देकर बताया कि उसकी 17 साल की बेटी के साथ सौतेले बेटे ने करीब चार माह पूर्व डरा-धमकाकर दुष्कर्म किया था। इस मामले में गांव भंडूरा निवासी दामाद भी आरोपी का सहयोग कर रहा था। पीड़िता के अनुसार, सात मार्च को भी आरोपी ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया, जिसकी जानकारी पीड़िता ने अपनी मां को दी। इस पर पीड़िता ने आरोपी सौतेले बेटे व दामाद के खिलाफ तहरीर दी, जिस पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार करने हेतु कई जगह दबिश दी, जो खबर लिखे जाने तक जारी है।

परिजनों के अनुसार आरोपी का रिश्ता तय हो चुका था और बुधवार को (आज) ही उसकी बारात भी जानी थी, लेकिन इससे पहले ही मां की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी के प्रयास शुरू होने से आरोपी की शादी भी खटाई में पड़ गयी।

सीओ आशीष प्रताप सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करा दिया गया है व आरोपियों की तलाश हेतु दबिश दी जा रही है।




 




 




 




 




 


Tags:    

Similar News